Categories: General

Top 10 Horror stories in hindi- डरावनी कहानियां | Bloody Marry

Today we are writing top 10 amazing horror stories in hindi. डरावनी कहानियां These horror stories in Hindi scared you. We promise,

Top 10 horror stories in hindi collection

1.The Grudge

काफ़ी समय पुरानी बात है–

(Ema) अपने बेटे (Matthow) उसकी पार्टनर (jainny) और अपनी बेटी (Suzen) के साथ एक नए घर में स्विफ्ट हुई।

इस घर को जिस आदमी से खरीदा था। वो इसे बेचकर भागने की जल्दी में था।

इसलिए ये घर उन्हें सस्ते दामों में मिल गया।
(Ema) जैसे ही उस घर में घुसी वो घर की छत को देखने लगी उसके चेरे को देखकर उसके परिवार वाले थोड़ा घबरा गए।

थोड़ी देर बाद (Ema) नॉर्मल हो गई ये नया घर थोड़ा अजीब था।
(jainny) को ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था।

एक दिन जब वो शीशे के सामने बैठी थीं तो उसने देखा के उसके पीछे एक लड़की खड़ी थी। उसके बाल बहुत बुरी तरह से बिखरे हुए थे
और भयानक नज़रो से (jainny) की तरफ़ देख रही थीं।

(jainny) ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो वो लड़की वहाँ नहीं थीं (jainny) को इस तरह के नज़ारे अक्सर देखने को मिला करते थे।

कभी उसे एक छोटा बच्चा दिखाई देता जो अपना मुँह बड़ा कर के खूब ज़ोर से चिल्लाता। जिससे (jainny) के कान फटने लगते।

(jainny) ने पता करना शुरू किया पहले घर में कौन रहता था।
घर की अलमारी में उससे कछ फ़ोटो मिले जिसमे एक फैमिली फ़ोटो थीं उस फैमिली फ़ोटो में वो बच्चा भी था जो (jainny) को अक्सर दिखा करता था।

(jainny) ने वो फ़ोटो लिए और अपने घर के आस-पास रहने वाले लोगो से उस फ़ोटो के बारे में पूछने निकल गई।

(jainny) को एक आदमी से पता चला वो घर श्रापित हैं। और इसलिए इस घर का मालिक इतने सस्ते में ये घर बेच के चला गया।

उस आदमी ने बताया बहुत समय पहले उस घर में पति-पत्नी और एक बच्चा रहते थे। पत्नी का अफेयर किसी दूसरे आदमी के साथ चल रहा था।

और ये बात उसके पति को पता लग गई।
इस वजह से पति ने अपनी पत्नी को बहुत बेरहमी से मार दिया।(horror stories in hindi)

और बच्चे ने अपनी माँ का खून होते हुए देख लिया और वो चिल्ला-चिल्ला के भागने लगा उस बच्चे का मुंह बन्द करने के लिए उस आदमी ने अपने बच्चे को भी मार दिया।

लेकिन औरत और उस बच्चे की आत्मा उस घर में रहने लगी।

पति कुछ दिन उस घर में रहा लेकिन उसकी पत्नी की आत्मा ने उससे मार डाला। इस तरह से पूरा परिवार उस घर में मारा गया। कहते हैं अब उस घर में उन तीनों की आत्मा रहती हैं।
और वो उस घर मे रहने वाले सारे लोगो को मार देते हैं।

ये सब सुनकर (jainny) बहुत डर गई और भागते हुए अपने घर में गई। लेकिन वहाँ उसने देखा उसके घर में सारे लोग पहले ही मर गए थे। और उनकी लाशें (jainny) की तरफ़ घूर रही थीं।

(jainny) डर के मारे छत पे भागी। लेकिन वहाँ भी उससे बहुत सारी लाशें दिखाई दी। सारी लाशें उसकी तरफ़ बढ़ने लगी और (jainny) उनसे दूर भागने लगी। जल्दबाजी में (jainny) का पैर फिसल गया।और वो नीचे रोड पे आ गिरी।

एक स्पीड में आती हुई कार ने उससे टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

(Horror stories in hindi)

2.Haunted halloween

ये कहानी डेबिड की है जो अमेरिका के एक छोटे से शहर में रहता था।

उस दिन अमेरिका में (Halloween) त्योहार था सब लोग उसी का जशन मना रहे थे। (Halloween) की रात उन लोगो को याद किया जाता है। जो अब इस दुनिया में नहीं है।

असली दुनिया और गुज़र चुके लोगों की दुनिया के बीच एक रास्ता खुलता है और जिन लोगों को उस दिन याद किया जाता है वो उस रास्ते से अपने परिवार वालो से मिलने आते हैं। Horror Stories In Hindi

david भी (Halloween) की तैयारी में लगा था।

उस रात उसके चाचा (Anderson) ने उसे डिनर पे बुलाया था। (Anderson) की पत्नी चार सालों से लापता थी और तब से वो थोड़े अजीब से हो गए।

Devid को उसके चाचा बिल्कुल पसन्द नहीं थे। लेकिन उसे अपनी चाची से बहुत लगाव था।

इसीलिए वो उस दिन चार साल के बाद अपने चाचा का हाल चाल जानने के लिए वहाँ गया। जब वो वहाँ पहुँचा तो अपने चाचा की हालत देख वो थोड़ा सहम गया।

ऐसा लग रहा था के वो सालो से नही सोये। पूरे घर में अंधेरा था वहाँ सिर्फ एक ही बल्ब जल रहा था।
David को वहाँ कुछ ठीक सा नहीं लग रहा था।

Devid उनसे बैठ के बातें कर रहा था के किचन में से किसी की खाना बनाने की आवाज़ आई।

ये सुनके उसे अपनी आंटी की याद आ गईं वो ऐसे ही उसके लिए खाना बनाती थी। उसने अपने चाचा से पूछा क्या यहाँ कोई और हैं क्या ?
उसके चाचा ने बोला- नहीं यहाँ कोई और नहीं है।

कुछ देर बाद जो एक बल्ब जल रहा था। वो पिकर करने लगा।
उसके चाचा ये चेक करने जैसे ही अन्दर गए वैसे ही
Devid को किसी ने आवाज़ लगाई।

David तुमने आने में बहुत देर कर दी मैंने तुम्हारा इंतजार किया। ये आवाज़ किसी और की नही उसकी चाची की थी।

Devid बोला चाची क्या ये आप है?
उस बल्ब की लाइट में उसे कुछ धुन्दला सा दिखा। उसकी चाची की आत्मा उसके सामने खड़ी थी फिर वो आत्मा घर के नीचे वाले कमरे में गई।

(Devid) डरते-डरते उसके पीछे गया उसके नीचे जाते ही वो आत्मा गायब हो गई।

Devid ने वहाँ का भयानक नज़ारा देख के तुरंत पुलिस को फोन किया। उसने वहाँ देखा सैटन की एक मूर्ति हैं औ

उसके आगे 4 लोगो की सड़ी हुई लाश पड़ी है। कुछ ही देर में उसे चक्कर आने लगे और वो बेहोश होकर गिर पड़ा।

जब उसकी आंखें खुली तो उसने देखा उसके चाचा ने उसे बांध रखा है। और वो सैटन मूर्ति की पूजा कर रहे हैं।
Devid को ऐसा लगने लगा उसकी जिंदगी का सायद ये आखरी दिन होगा।

तभी पुलिस ने उसे आके बचा लिया और उसके चाचा (Anderson) को गिरफ्तार कर लिया। इन्वेस्टिगेशन में मालूम हुआ उन चार लाशों में से एक लाश उनकी पत्नी की थीं।
और वाकी तीन उस शहर से गायब हुए लोगों की।

इन लोगों की बलि चढ़ा के (Anderson) सैटन को खुश कर के अमर होना चाहता था। और इसलिए उसने इन लोगों का खून किया।

(Devid) भी आज सायद जिंदा नहीं होता अगर उसकी चाची की आत्मा ना आती।

Devid ने उन चारों लाशो को सही तरीके से दफन किया।
तब से वो हर (Halloween) का दिन (Public Service) करके बिताता हैं। 

3.Slender man

बहुत समय की बात हैं-

इस्कार्लिट् कैथी क्रिस्टी और मरिया चार दोस्त अपने कॉलेज ग्रुप के साथ घूमने के लिए एक जंगल में आए थे।

शाम का वक़्त था। जब वो चारो जंगल में घूम-घूम कर वहाँ की फ़ोटो ले रहे थे। तभी अचानक मरिया की नज़र ज़मीन पर गिरे एक कैमरे पे पड़ी वो कैमरा कैथी का था।

लेकिन कैथी एक दम से कही गायब हो गई थी।
उन तीनों ने उसे बहुत ढूंडा पर वो कही नहीं मिली इतने में जब मरिया ने उसके कैमरे की फ़ोटो देखी तो वो घबरा गई।

उसमे एक परछाई थीं। एक लंबे से पतले आदमी की परछाई जो हर फ़ोटो में पास आती जा रही थीं।

इस्कार्लिट् उन फ़ोटो को देखते ही चौंक गई। और बोली ये तो (Slender Men) पतला आदमी हैं। मरिया और किरश्टी ने उससे पूछा ये कौन है ?

इस्कार्लिट् ने उन्हें बताया (Slender Men) पतला आदमी
एक हॉरर (legend) हैं। जो जबान लड़के और लड़कियों को अपने काबू में कर लेते हैं। और उनसे जो चाहे वो कराता है।
कहते हैं वो किसी को भी पागल कर सकता हैं।

इस्कार्लिट् ने बोला उसे हमेशा से लगता था ये काल्पनिक बातें हैं। पर वो फ़ोटो देखकर उसे कैथी की बहुत चिंता हो रही है।

मरिया ने (Slender Men) के बारे मे इंटरनेट पे खोजना शुरू किया।

पर उन्हे पता लगा (Slender Men) को बुलाने के लिए उन्हें जंगल में एक रसम पूरी करनी थीं। उन्हें अपनी आंखों पे पट्टी बाँधकर तीन बार एक घंटी बजानी थीं।

लेकिन जब तक ये रसम पूरी ना हो जाये कोई भी अपनी आंखें खोल नहीं सकता।
और ना ही कुछ बोल सकता है।

अगर कोई भी अपनी आंखें खोल दे तो (Slender Men) को गुस्सा आ जाता हैं। और वो उसे अपने साथ ले जाता हैं।
उनकी दोस्त कैथी को खोजने का एक तरीका था।

(Slender Men) को बुलाने का उन तीनों ने अपने बैग से एक- एक कपड़ा निकाल के अपनी आँखों पे पट्टी बांधी और एक घन्टी को बजाना शुरू किया।

तभी इस्कार्लिट् को लगा किसी ने पीछे से गला पकड़ लिया इस्कार्लिट् ज़ोर से चिल्ला पड़ी और उसने अपनी आँखों से पट्टी हटाकर ये देखने की कोसिस की के उसके पीछे कौन खड़ा था।

उससे अपने पीछे कोई भी दिखाई नहीं दिया रसम बीच में ही टूट गई और वो (Slender Men) को बुला नहीं पाए।
रात बहुत हो चुकी थीं इसलिए तीनो दोस्त अपने टैंट में लौट गए।

टैंट में लौटते ही इस्कार्लिट् को कुछ अजीब सा महसूस होने लगा जब उसे लगा के जंगल में उसका कोई गला दबा रहा है। तब से उसे लगने लगा जैसे उसके गले में कुछ फसा हुआ हो।

जैसे ही उसने अपना मुँह खोला उसके मुँह से काले रंग की कुछ चीज़ें निकलने लगी देखते-देखते वो चीज़े उसके मुँह से पूरा तरह बाहर निकल गई। उसके सामने उन काली चीज़ों ने

(Slender Men) का रूप ले लिया। वो बहुत लम्बा पतला और खौफ़नाक था।

उसका चेहरा भी बहुत लंबा था। और उसके चेहरे पर आंखे भी नही थी।
ना नाँक और ना ही उसका मुँह था।

(Slender Men) को देखकर इस्कार्लिट् बहुत डर गई लेकिन अचानक से उसका डर खत्म हो गया। देखने में लग रहा था (Slender Men) ने उसे अपने काबू में कर लिया था ।

इस्कार्लिट् ने क्रिस्टी और मरिया को फोन किया और कहा फिर से सब लोग उसी जगह मिले जहाँ पे कैथी गायब हुई थी।

उसके दोस्त बहुत डरे हुए थे लेकिन इस्कार्लिट् के कहने पे वो मान गए।

लेक़िन उन्हें क्या था इस बार उनके साथ जंगल मे क्या-क्या होने वाला है जैसे ही वो जंगल में पहुँचे इस्कार्लिट् ने अपने दोस्तों से पट्टी बांधने को कहा।

क्रिस्टी को इस्कार्लिट् से बहुत डर लग रहा था और इसलिए उसने मरिया को बापस चलने को कहा मरिया ने कहा वो ज्यादा सोच रही हैं।

क्रिस्टी टैंट की ओर बापस जाने लगी इस्कार्लिट् कुछ नहीं बोली लेकिन उसने मरिया को पट्टी बांधने को कहा।

जैसे ही मरिया ने पट्टी बंधी तो फिर से इस्कार्लिट् के मुँह से (Slender Men) बाहर आया मरिया के आँखों से पट्टी हटाई उसको देखते ही मरिया की चीख निकल पड़ी।

क्रिस्टी जो टैंट की ओर बापस जा रही थी मरिया की चीख सुनते ही वो बापस आके एक पेड़ के पीछे छुप के ये सब देखने लगी।

मरिया एक दम चुप हो गई वो ऐसे सांत हुई जैसे कुछ हुआ ही ना था।

(Slender Men) ने उन्हें काबू में कर लिया था। वो जंगल के और अन्दर जाने लगा इस्कार्लिट् और मरिया भी उसके साथ जाने लगे

क्रिस्टी ने पुलिस को फ़ोन किया और पुलिस के आते ही वो उन्हें उस जगह ले गई जहाँ पे वो (Slender Men) उन लोगों को लेके गया था।

जब बहाँ पहुँचे तो उन्होंने देखा वहाँ पे एक कुआं था और उसके अन्दर इस्कार्लिट् कैथी मरिया की लाश बह रही थीं।

ये देखकर क्रिस्टी पागल हो गई और अपने घर लौट गई कई साल तक क्रिस्टी को पागलपन के दौरे पड़ते रहे और उससे ऐसा लगता रहा के (Slender Men) ने उससे भी अपनी कैद में लिया है। Horror Stories In Hindi

4.Bloody marry

ये कहानी (1992) में अमेरिका के कॉलेज में पड़ रहे एक (21) साल के लड़के माइक की हैं।
क्रिसमस की जोरो सोरो से तैयारियां चल रही थीं। और सभी स्टूडेंट्स को घर जाने के लिए इन्वेटेशन मिला था।

पर माइक और उसका रूममेट मैटी दोनों ही एक स्पेशल प्रोजेक्ट पे काम कर रहे थे। जिसकी वजह से वो घर नहीं गए कॉलेज के होस्टल में ही रुके हुए थे।

क्रिसमस से दो दिन पहले माइक और मैटी रात में बैठ कर एक हॉरर मूवी देख रहे थे।

मूवी के बाद दोनों अलग-अलग हॉरर लेजेंड्स की बात करने लगे तब पहली बार मैटी ने माइक को (Bloody Mary) के किस्से के बारे मे बताया ।

उसने बोला- अगर कोई इंसान तीन बार शीशा के सामने जाके (Bloody Mary) को पुकारे तो वो शीशा से निकल कर आती हैं। और उस इंसान को मार देती हैं।

(Bloody Mary) का किस्सा माइक को बहुत दिलचस्प लगा। और उसने (Bloody Mary) को बुलाने का मन बनाया।

उसने देर रात बाथरूम में जाके (Bloody Mary) का नाम पुकारा।
ये बोलने के बाद वो थोड़ी देर रुका वहाँ कुछ भी नहीं हुआ।

माइक अपने कमरे में सोने आ गया। रात को जब माइक सो रहा था तब उससे एक सपना आया।
के वो एक समुन्द्र में अकेला खड़ा था उसके आस-पास कोई भी नहीं था।

लेकिन पानी की लहरों में उससे किसी औरत की परछाई दिख रही थीं।

वो जैसे ही उस औरत का चेहरा देखने के लिए नींचे झुका
तब एक दम अचानक से उसकी नींद खुल गई। जब उसने आस-पास देखा तो उसका रूममेट मैटी आराम से सो रहा था।
बहुत कोसिस के बाद माइक को भी नींद आ गई।

अगले दिन सुबह जब माइक बाथरुम में गया तो उसने देखा शीशा चटका हुआ था। और उस चटके हुए शीशा में से खून निकल रहा था। ये देख कर वो बहुत ज्यादा घबरा गया था।

उसी रात उसे फिर एक सपना आया और इस बार वो एक अंधेरी जगह पे खड़ा था और उसके चारों ओर शीशा ही शीशा था।
उसके कानों में उसकी ही आवाज़ Bloody Mary के नाम से बार-बार गूँज रही थीं।

धीरे धीरे सारे शीशे चटकने लगे एक शीशे में नीले रंग का एक बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। उसके पास जाते ही सारे सीसे गायब हो गए। और वो जैसे ही पीछे मुड़ा
(Bloody Mary) वहाँ खड़ी थी।

ये देखकर उसकी नींद फिर से खुल गई और इस बार घबरा के उसने अपने दोस्त मैटी को उठा दिया माइक ने उसके साथ हुआ पूरा किस्सा सुनाया तो मैटी को यकीन नहीं हुआ।
और उसने माइक से बोला ये सब बस एक कहानी है।

पर माइक के बहुत कहने पे उन दोनों ने उस रात (Bloody Mary) को वापस बुलाके माफ़ी माँगने का प्लान बनाया।
इस बार उन दोनों ने (Bloody Mary) को बुलाने के पूरे फार्मूले को फॉलो कर के (Bloody Mary) को तीन बार आवाज़ लगाई।

पर कोई भी नहीं आया। तब मैटी बाथरूम से बाहर निकला और माइक को उसे बुलाने के लिए बोला।
बहुत हिम्मत कर के माइक ने (Bloody Mary) को तीन बार शीशा के सामने बुलाया। फिर भी कुछ नहीं हुआ।
तभी मैटी बाहर से बोलने लगा माइक ये सब सिर्फ एक कहानी हैं तू ज्यादा सोच रहा है।

पर तभी दरवाजे से दिख रही एक मोमबत्ती की रोशनी ज़ोर-ज़ोर से जम्प करने लगी मैटी को थोड़ा अजीब लगा और वो माइक से बोला वो ठीक है के नहीं।

माइक बहुत डर गया था। और तभी कमरे की लाइट बन्द हो गई।

फिर माइक को शीशे के सामने (Bloody Mary) दिखी और वो बहुत ज़ोर से चीखा माइक की चीख सुनते ही मैटी बहुत घबरा गया

और उसने दरवाजा खोलने की बहुत कोसिस करी पर दरवाजा नहीं खुला।

फिर उसने जल्दी नीचे से गार्ड को बुलाया और दरवाजा तुड़वाया। जब दरवाजा खुला तो मैटी ने देखा वो शीशा टूटा गया था।

और माइक का सर बाथरूम के सिंख पानी में डूबा हुआ था। माइक को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया पर वो बच नहीं पाया।

मैटी माइक की मौत का जिम्मेदार खुद को मानता है। और (Bloody Mary) का नाम अपनी ज़बान पे कभी नहीं लाता है। Horror Stories In Hindi

5.Elevator Game Elisa Lam

कुछ चीज़ों को समझाया नहीं जा सकता एक ऐसी ही होश उड़ा देने वाली हॉरर कहानी (21) साल की एक लड़की अमेरिका की जो होटल में रुकी ज़रूर थीं पर वहाँ से कभी बाहर नहीं निकली।

(Cecil Hotel 1980) में बना था। और माना जाता हैं ये होटल (Haunted) हैं। यानी श्रापित हैं। यहाँ कई लोग कमरे की खिड़की से कूद कर सुसाइड कर चुके हैं। इतना ही नहीं यहाँ तीस साल पहले रिचर्ड्स नाम का एक किल्र रहता था।

उसने अपने कमरे में (13) मर्डर किये थे और आज भी उसकी आत्मा इस होटल में भटकती हैं।
अचानक से होटल के स्टाफ को पानी की दिक्कत की शिकायत आने लगी।

कई कमरों में पानी नहीं आ रहा था। और कई कमरों में काले रंग का पानी आ रहा था।

कोई होटल के स्टाफ में से जब पानी का टैंक चेक करने गया तो उसने देखा एक पानी के टैंक का ढक्कन खुला पड़ा है।

जब उसने अन्दर झाँक के देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। उसके अन्दर एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी।

उस लड़की का नाम था (Alisa Lam) और वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं। लोगो ने सोचा सायद इसी के चलते उसने सुसाइड किया है।

लेकिन उस दिन से आज तक किसी को ये पता नहीं लग पाया ऊपर जाने के सारे रास्ते तो बन्द थे वो ऊपर छत पे कैसे पहुँची ?

और इतने भारी पानी के टैंक का ढक्कन खोल के उसने खुद को कैसे डुबाया ?
कहते हैं के होटल के किसी स्टाफ में से ही किसी ने उसका मर्डर किया है कुछ लोग ये भी मानते हैं रिचर्ड्स की आत्मा ने उस लड़की को मारा है।

लेकिन जिस रात (Alisa) की मौत हुई उस रात उसको आखरी बार होटल की लिफ्ट के (Cc Tv Camera) की (Footage) में देखा गया। जहां वो एक नार्मल तरीके से व्यवहार कर रही थीं।

(Footage) को देख के ये लगा वो शुरू-शुरू में किसी से छुप रही थीं। लेकिन बाद में उसे बाहर कोई दिखा वो उसके पीछे-पीछे चली गई। और बहुत ही मज़ेदार कहानी ये हैं के वो (Elevator Game) खेल रही थीं।

(Elevator Game ) एक तरीका है। जिससे इंसान मरे हुए लोगो की दुनिया में जा सकता हैं। इससे खेलने के लिए कम से कम दस फ्लोर की एक बिल्डिंग होनी चाहिए। जहाँ लिफ्ट में इंसान को अकेले एक के बाद अलग-अलग फ्लोर पे जाना होता हैं।

इस बीच में एक दूसरी दुनिया की डरावनी सी औरत लिफ्ट में घुसेंगी जिससे भूल कर भी नहीं देखना चाहिए।

जब इंसान एक-एक करके (Tenth Floor) पे पहुँच जाता है। तो लिफ्ट एक दूसरी दुनिया में खुलती है।

जो के स्परिट और भूतो की दुनिया है।
अगर ये करते हुए कोई इंसान वापस आने का रास्ता भूल जाता हैं तो उसकी आत्मा हमेशा के लिए उस दुनिया में फस जाती हैं। सायद
(Alisa Lam) साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ हो….

उस दिन से आजतक (Alisa) की मौत एक रहस्य बन के रह गई।
आपको क्या लगता है ? 

6.Haunted hotel

हेलो दोस्तो मेरा नाम अमित है आज मैं आपको अपनी आपबीती घटना बताता हूँ-
एक बार मुझे बंगाल एक छोटे से शहर में फैक्टरी के काम से जाना पड़ा। काम खत्म होते-होते मुझे काफी देर हो चुकी थीं।
इसलिए मैं फैक्टरी के पास वाले होटल में जाके रुक गया।

जब मैं होटल में पहुँचा तो रिसेप्शन पे एक आदमी था उसने बताया सारे कमरे फुल हो चुके हैं।
मैं बोला काफी रात हो चुकी थीं। और बाहर ठंड भी बहुत थीं। इतनी देर रात मैं कहाँ जाऊ।

मैंने उस आदमी से काफी दरख्वास्त की मेरी लाख मिन्नतों के बाद उस रिसेप्शनश ने अमित को सिक्स फ़्लोर पे एक कमरा दे दिया।

पर कमरे में जाते-जाते उसने मुझसे एक बात बोली जिसे सुनकर उसे थोड़ा अजीब लगा वो बोला आप अपना कमरा बारह बजे के बाद बिल्कुल भी मत खोलना।

मैंने उस बात पे ज्यादा गौर नहीं किया।
मैं एक पानी की बोतल के लिए कहके चला गया।
मैं इतना थका हुआ था। मुझे कब नींद आईं पता ही नहीं चला।

मैं सो ही रहा था के मेरे रूम के दरवाजे पे ठक-ठक की आवाज़ आई मुझे लगा पानी की बोतल आ गई हैं।

मैंने उठ के देखा तो कमरे में एक दम अंधेरा था और होटल की लाइट भी चली गई थी। जब मैंने दरवाजा खोला तो मैं नींद में ही था।

दरवाजे पे एक आदमी था जिसका चेरा एक कम्बल से ढका हुआ था। उसके एक हाथ में लालटेन थी दूसरे हाथ में पानी की बोतल।

जैसे ही मैं पानी की बोतल लेने के लिए आगे बढ़ा वो आदमी पीछे हटा और होटल की बालकॉनी की ओर जाने लगा मैं उसपे चिल्लाते हुए बोला पानी की बोतल तो देके जाओ वो मेरी सुन ही नहीं रहा था।

मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उस आदमी का हाथ पकड़ लिया।
वो एक पल के लिए रुका और पीछे मुड़ा। फिर जैसे ही मैंने उसे बोतल छीनने की कोसिस करी वो आदमी मेरे ऊपर ज़ोर से चिल्लाया और उसका कम्बल मुँह से हट गया।
मैंने जो देखा मैं तो उसको देखकर बहुत डर गया था।

उस आदमी की आँखे नहीं थीं। सर ऊपर से खुला हुआ था। और उसका चेरा जला हुआ था। मैं एक दम घबरा गया और बापस अपने कमरे की तरफ भागा।
मैंने देखा घड़ी में एक बज रहा है और तब मुझे उस रिसेप्शन वाले आदमी की बात याद आई।

तभी मेरे रूम में फिर से ठक-ठक हुई मैंने दरवाजा नहीं खोला और रिसेप्शन पे कॉल लगाई रिंग बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
मैं सारी रात ठक-ठक की आवाज़ से
बहुत ज्यादा डर गया था जिससे पूरी रात नही सोया।

और सुबह निकलते ही मैंने उस रिसेप्शन वाले आदमी को खूब डांटा और उसने मुझे बताया कुछ साल पहले रात के बारह बजे होटल के सिक्स फ्लोर पे एक आदमी ने आग लगा खुद को सुसाइड किया था। उस दिन से उस आदमी की आत्मा उसी फ्लोर पे भटकती हैं।

और उस कमरे में रुकने वाले कुछ लोग उस बालकॉनी से गिर कर मर भी चुके हैं और इसीलिए वो सिक्स फ्लोर का रूम किसी को नहीं देते।

ये सुनकर मैंने खुद को खुशनसीब माना के मैं ज़िंदा हु और सुबह को ही निकलकर उस होटल से अपने घर आ गया। मुझे आज तक बारह बजे के बाद घबराहट महसूस होती हैं। और उस आदमी का चेहरा मुझे सही से सोने नहीं देता।

7.भानगढ़ का किला

एक समय की बात है-

इंडिया की सबसे डरावनी जगह भानगढ़ जहां सूरज ढलने के बाद जाना कानूनन मना है।

कहते हैं इस किले में राजकुमारी रत्नावती रहती थीं। जिसकी खूबसूरती की चर्चा दूर दूर तक की जाती थीं।

किले के पास एक तांत्रिक रहता था जो राजकुमारी की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो गया था।
और किसी भी कीमत पे राजकुमारी को हासिल करना चाहता था।

एक बार राजकुमारी अपने दोस्तों के साथ बाजार में इत्र खरीदने निकली उस तांत्रिक ने ये देखा और इत्र में काले जादू की मदद से ऐसा कुछ मिलाया जिससे राजकुमारी उसके बस में हो जाती।

किसी नागरिक को ये पता चल गया उसने राजकुमारी को ये सब बता दिया।
ये सुनकर राजकुमारी ने वो इत्र की बोतल महल के बाहर फेंक दी और वो चट्टान से जा टकराई ।

काले जादू के कारण वो चट्टान उस तांत्रिक की ओर आकर्षित हुई और उसे कुचल दिया।

उसने आखिरी साँसे लेते हुए पूरे भानगढ़ को एक श्राफ दिया।

तांत्रिक बोला- भानगढ़ कभी सुखी नहीं रहेगा।
जो कोइ भी यहाँ रहेगा सब मारे जायेगें।
उसके कुछ ही दिनों के बाद में मुगल योद्धाओं ने उस भानगढ़ में घुस के उस पे कब्ज़ा कर लिया।

इस लड़ाई में दस हजार लोग मारे गए उसमे औरतें छोटे बच्चे भी राजकुमारी रत्नवती को उन्ही के कमरे में घुस के मार दिया गया था।

कहानियों की माने तो आज भी उन लोगों की आत्मायें घूमती है।
और जो भी इंसान सूरज ढलने के बाद वहाँ गया हैं वो आजतक नहीं लौटा।

हमने सोचा भानगढ़ जाके ये पता लगाये क्या सच में वो इतनी भयानक जगह है या सिर्फ ये कहानी ?
मैं मेरा दोस्त विक्रम हम दोनों भानगढ़ पहुँच गए।

करीब आठ बजे रात को गार्ड को कुछ पैसे देके हम अन्दर घुस गए।
अन्दर घुसते ही ऐसा लग रहा था। जैसे हवा रुक गई थी। और एक अजीब सी घुटन हो रही थीं।

किले के एक दो चक्कर लगाए लेकिन हमें कुछ भूतिया नहीं मिला। मुझे एक ज़रूरी फोन करना था वहाँ पे नेटवर्क नहीं था। तो मैं किले के दूसरे ओर चला गया।

और मुझे किसी लड़की की चीखने ने आवाज सुनी और मै भागा-भागा विक्रम के पास लौटा पर वो वहाँ था ही नही मैंने उससे काफी आवाज़ लगाई पर वहाँ कोई नहीं था।

तभी मुझे ऊपर के एक कमरे से धम कर के एक आवाज़ आई।
मैं उस तरफ़ चलने लगा।

जैसे ही मैं जीना चढ़ रहा था। मुझे पायल की छन-छन की एक आवाज़ सुनाई दी। मुझे लगा मेरे बगल से कोई लड़की भागी।

मुझे काफी ज्यादा डर लगने लगा था।
मैं फिर से आवाज़ लगाई विक्रम। मैं महल का हर एक कमरा देख रहा था।

तभी मुझे एक कमरे के खिड़की की तरफ़ विक्रम दिखाई दिया।
और मेरी जान में थोड़ी सी जान आईं।
मैं बोला विक्रम कहाँ था यार तू जल्दी चल हम ग़लत आ गए हैं यहाँ प्लीज चल यहाँ से। विक्रम ने कोई जवाब नहीं दिया।

मैंने जैसे ही उसका हाथ पकड़ा मुझे वैसे ही पीछे के दरवाजे से विक्रम की आवाज़ सुनाई दी। जब मैंने देखा विक्रम तो अभी दरवाजे से आया है

और मैंने जिसका हाथ पकड़ा है वो कोई और हैं। तो मेरी बुरी तरह हालत खराब हो गई।

जैसे ही मैंने उसका हाथ छोड़ा उसने मुझे मुड़के देखा। उसे देख के मैं काँपने लगा और पीछे गिर पड़ा। विक्रम ने मुझे उठाया और हम दोनों वहाँ से भागे-भागे निकले।

मैंने उसे बताया मेरे सात क्या-क्या हुआ। और उसने भी मुझे बताया महल में लाल साड़ी वाली औरत का भूत दिखा।

हम वहाँ से बच के अपने घर तो आ गए। अब उस घटना के बाद उस भानगढ़ की कहानियों को नजरअंदाज नहीं करते।
और ना ही किसी को वहाँ जाने की सलाह देते हैं। Horror Stories In Hindi 

8.खूनी गुड़िया (khooni doll)

13 September की रात जो भी हुआ मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। मुझे मेरी पत्नी को लेके देर रात घर से थोड़ा दूर एक फंक्शन में जाना था। दोनों बच्चे छोटे थे उन्हें सुला के उनकी देखभाल के लिए मेरे बड़े भाई की बेटी सुलेखा को हमने घर बुला लिया।

बच्चे आराम से एक कमरे में सो रहे थे और सुलेखा नीचे (Tv) देख रही थीं। (Tv) का कनेक्शन बार-बार आ जा रहा था। उसने सोचा वो हमारे कमरे में अपना सीरियल देख लेती हैं।
तो उसने हमें फोन किया।

सुलेखा बोली चाचा नीचे का (Tv) नहीं चल रहा है। क्या मैं आपके कमरे में जाके (Tv) देख लू ? और बच्चे भी गहरी नींद में सो रहे हैं। हमे कोई ऐतराज नहीं था तो हमने फोन काट दिया।

सुलेखा अपने चाचा के कमरे में गई वहाँ उसे एक टेबल पे रखी गुड़िया को उसने आलमारी में रख दिया और वो (Tv) देख ही रही थी के वो गुड़िया अचानक से (Tv) के पास आ गई सुलेखा ये देखकर बहुत डर गई उसने तुरंत अपने चाचा को फोन लगाया।

वह बोली यहाँ सब कुछ बहुत अजीब हैं वो जोकर वाली जो गुड़िया हैं उससे मुझे बहुत डर लग रहा है। ये सुनकर मैंने अपनी पत्नी से पूछा हमारे कमरे में कोई गुड़िया हैं क्या ? तो मेरी पत्नी ने बताया वहाँ तो ऐसा कुछ भी नहीं है।

ये बताने के लिए मैंने जैसे ही फ़ोन उठाया। तो किसी की हँसी की आवाज़ आई और मैं हेलो-हेलो करता रह गया और फ़ोन कट गया। बार-बार कॉल करने पर भी फोन नहीं लग रहा था।
तो जल्दी से मैं अपनी पत्नी को लेके वहाँ से तुरंत निकल गया।

जो उस समय मैंने सुना, सुन के मैं भी बहुत सहम गया था। पूरे रास्ते वहीं हँसने की आवाज़ मेरे कानों में गूँज रही थीं। घर पहुंच कर जो हम दोनों ने देखा उससे हमारे रोंगटे खड़े हो गए।

सुलेखा बेजान सी ज़मीन पे पड़ी थी। और हमारे दोनों बच्चे उसी गुड़िया से खेल रहे थे। मैंने सुबह होते ही उस गुड़िया को एक नदी में फेंक दिया।

उस दिन से हमारे दोनों बच्चे तो ठीक है। पर सुलेखा को आज भी पागलपन के दौरे पड़ते है। और मेरे कानों में वो भयानक हँसी आज तक गूँजती हैं। 

(Horror stories in short)

9.Exorcism Of Emily Rose

ये कहानी Exorcism Of Emily Rose के बारे में हैं। इस कहानी में बताई गई हर एक बात Anneliese Michel नाम की एक लड़की के साथ हुई सच्ची घटनाओं पे आधारित है।

जर्मनी में रहने वाली Anneliese को (16) साल की उम्र से ही काफ़ी दिक्कतें शुरू हो गई।

चक्कर आना किसी भी चीज़ पर (React) ना करना बिना बात के चीखना नींद में चलना ये सारी प्रॉब्लम
(Anneliese) की ज़िन्दगी में आम बात हो गई थी।

एक बार उसे मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे और उसका शरीर बुरी तरह काँप रहा था।
उसके घर वालो ने तुरंत डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया Anneliese दिमाग़ी तौर पे काफ़ी बीमार हैं।

और उसकी प्रॉब्लम ज्यादा ना बढ़ जाये इसलिए डॉक्टर ने उससे दबाई दे दी।
पर दवाइयों का कोई असर नहीं हुआ।

(1973) में जब (Anneliese) (21) साल की हुई तब उसकी हालत और बिगड़ गई।
एक समय ऐसा आया जब (Anneliese) को लगने लगा उसपे शैतानी आत्माओं का साया हैं।

वो जहाँ भी जाती उसे शैतान का चेहरा दिखता।
कई बार तो उसे ऐसा लगता था आत्माये उसके कानों में बोल रही हैं।

उसकी हालत गंभीर होती जा रही थीं।
ना वो चर्च में अन्दर घुस पाती और ना ही (गॉड) की तस्वीरे देख पाती।

थोड़ा और वक़्त बीता (Anneliese) की हरकते और अजीब हो गई। कीड़े खाना हांथो के बल चलना कपड़े फाड़ना आपने आप को मारना।

ये सब देखकर उसके घर वाले भी डर गए और उन्हें भी पता चल गया इसके ऊपर शैतानी आत्माओं का साया हैं।

उन्होंने चर्च के (Father) से मदद माँगी तो उन्होंने मना कर दिया लेकिन बहुत बुलाने पे जब वो उनके घर गए तो वो वहाँ का माहौल देख के दंग रह गए।

(Anneliese)चर्च के (Father)को देखकर अपना सर दीवार से मारने लगी और अलग भाषा में ज़ोर-ज़ोर से बात करने लगी।

इतना ही नहीं उसने गुस्से में आकर एक हाथ से पलंग उठाकर
उनकी तरफ़ फेका। ये सब देखकर उन्हें भी लगा (Anneliese) पे किसी भारी आत्मा का साया हैं।
वो इसकी मदद करने के लिए तैयार हो गये ।

इसलिए उन्होंने (Anneliese) का (Exorcism) करने का फ़ैसला किया। मतलब किसी भी इंसान के शरीर से शैतानी आत्मा को निकालने का तरीका।

1975/76 के बीच करीब दस महीने तक (Anneliese) के शरीर से उन आत्माओं को भगाने की कोसिस की गई।

शुरू-शुरू में (Anneliese) को बैड से बाँध कर उसके अन्दर शैतानों को डराया इससे गुस्से में आके शैतानों ने (Anneliese) के शरीर को बहुत दुःख पहुँचाया।

(Exorcism) करने पे पता चला (Anneliese) के शरीर में एक नहीं (6) आत्माएं निवेष कर रही थीं।

इसी बीच (Anneliese) ने खाना-पीना छोड़ दिया था इसलिए वो बहुत कमज़ोर हो गई थी।
(1976) 1 जुलाई को (Anneliese) की (Dehydration) और खाने की कमी से के कारण उसकी मौत हो गई।

चर्च के (Father) और (Anneliese) के मम्मी डैडी को उसकी मौत के जिम्मेदार मानकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया
पर पुख्ता सबूत ना होने के कारण वो रेहा हो गए।

(Exorcism) के कारण आज भी वो आवाज़े (Anneliese) के मम्मी डैडी के कानों में गूँजती हैं।

10.Haunted apartment

ये कहानी मुम्बई में रहने वाले गुप्ता फैमिली की हैं।
रोहित गुप्ता अक्सर काम के चलते घर से दूर रहते थे। रोहित गुप्ता को इसकी आदत तो थीं।

पर दो छोटे बच्चे नया घर नई जगह अकेले मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था।

(26) जुलाई (2015) मुम्बई में ज़ोरदार बारिश हो रही थीं उस रात मिस्टर गुप्ता काम से बाहर थे। और मिसिज़ गुप्ता हॉल मे (Tv) देख रही थीं। रात के कुछ एक बज रहे थे।

(Tv) के पास एक बॉल आके गिरी उन्हें लगा उनका बेटा मस्ती कर रहा है। वो गुस्से से बोली शुभम तू सोया नहीं अभी तक।

पर वहाँ शुभम नहीं (18) का एक लड़का खड़ा था वो दिखने में थोड़ा अजीब सा लग रहा था। मिसिज़ गुप्ता थोड़ा डर गई वो लड़का छोटे बच्चों की तरह अजीब अजीब हरकतें कर रहा है।

जैसे ही वो उस लड़के की तरफ़ आगे बढ़ी। वो लड़का सीधा बच्चों के कमरे में चला गया वो उसके पीछे अन्दर गई और उससे बहुत ढूंडा। पर वो कही नहीं मिला।

फिर जैसे ही उन्होंने कमरे की अलमारी खोली वो वही था।
मिसिज़ उसे देख कर बहुत डर गई। और उन्होंने तुरंत अपने पति को फोन किया। पर फोन में नेटवर्क ही नहीं था।

इतने में दरवाजे को कोइ ज़ोर-ज़ोर से खटखटाने लगा।
मिसिज़ गुप्ता ने जैसे ही हिम्मत से दरवाजा खोला वैसे ही एक बूढ़ी औरत हाथ में फावड़ा लिए।

बच्चों के कमरे की तरफ़ बड़ी मिसिज़ गुप्ता भी उसके पीछे-पीछे अन्दर भागी।

मिसिज़ गुप्ता बोली- रुक जाओ क्या चाहिए है तुम्हें।
उस औरत के घुसते ही दरवाज़ा ज़ोर से बंद हुआ मिसिज़ गुप्ता ने दरवाजा खोला। उन्होंने देखा वो औरत उस लड़के के साथ रेलिंग पर खड़ी है।

उस औरत ने मिसिज़ गुप्ता को मुड़ के देखा और उस लड़के को लेके नीचे कूद गई। मिसिज़ गुप्ता को कुछ समझ नहीं आ रहा था और उन्होंने अपने दोनों बच्चों को लेकर गाड़ी की चाबी ली और अपने एक दोस्त के घर चली गई।

पता करने पे मालूम हुआ उस बिल्डिंग के निर्माण के वक़्त (26) जुलाई (2005) को एक औरत और उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार (25) वे माले से नीचे गिर कर मर गए थे।

वो कमरा आजतक खाली पड़ा है और इस घटना को सुनते कोई इस कमरे में नहीं रहता।

Recent Posts

Top 15 Hindi Motivational Quotes On Success

(Hindi Motivational Quotes On Success) आज हम आपके साथ कुछ ऐसे मोटिवेशनल कोट्स (प्रेरणादायक विचार) Hindi…

1 month ago

Top 10 Unbelieveable Scariest Real Stories Of Horror In Hindi

Stories Of Horror In Hindi – हिंदी में डरावनी कहानियां – New Real Ghost Stories in…

1 month ago

5 best moral stories in hindi with pictures

ये Moral Stories In Hindi With Pictures: – जो कहानियों के माध्यम से बच्चों को…

1 month ago

5 best stories in hindi for reading – पढ़ने के लिए कहानियां

These Best Top 10 New Reading Stories In Hindi For Readin which will give good learning to children…

1 month ago

10 Best Panchatantra Short Stories In Hindi With Moral

दोस्तों! आज हम आपके लिए लाए हैं। Panchatantra Short Stories in Hindi With Moral and Pictures आपने बचपन में…

1 month ago

Best Motivational Stories In Hindi for Success

Best Motivational Stories In Hindi for Success ये 10 कहानियों को पढ़ने के बाद आपकी सोच बदल…

1 month ago